भीषण गर्मी के चलते 27 अप्रैल को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

देहरादून : जनपद देहरादून में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के ‘सचेत’ पोर्टल से प्राप्त चेतावनी के अनुसार जनपद में वर्तमान में अत्यधिक तापमान और हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल, 2026 को भी अत्यंत गर्म दिन रहने और भीषण गर्मी पड़ने की पूर्व चेतावनी जारी की है।

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव तथा हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 27 अप्रैल को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अत्यधिक गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें।

The post भीषण गर्मी के चलते 27 अप्रैल को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृ शक्ति के नेतृत्व में भाजपा परिवार ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

Mon Apr 27 , 2026
देहरादून : भाजपा परिवार ने मातृ शक्ति के नेतृत्व में बूथ स्तर पर पीएम के मन की बात सुनी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने विश्वास दिलाया कि स्वगणना में प्रदेश के हजारों परिवारों की भागेदारी के बाद पीएम द्वारा आज जनगणना प्रक्रिया को […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!