30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य,वरना नहीं मिलेगा राशन

देहरादून : राज्य सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी यूनिट धारक 30 मई तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें, ताकि भविष्य में राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार ने एनआईसी के माध्यम से “मेरा ई-केवाईसी” मोबाइल ऐप विकसित किया है। इस ऐप की मदद से बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय लाभार्थी घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। ऐप में आधार नंबर, पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन जैसी सरल सुविधाएं दी गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, सफेद राशन कार्ड धारकों में अब तक 72 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। कुल 9,58,624 धारकों में से 6,91,086 लाभार्थी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। वहीं, पीले राशन कार्ड धारकों में अभी तक केवल 40 प्रतिशत ई-केवाईसी ही हो पाई है—कुल 5,03,316 में से 1,98,241 धारकों ने अपनी ई-केवाईसी कराई है।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के जरिए छूटे हुए लाभार्थी भी आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। खासकर वे लोग जो राशन की दुकान तक नहीं पहुंच पाते, उनके लिए यह ऐप बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।

उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करें, ताकि सरकारी खाद्यान्न का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

The post 30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य,वरना नहीं मिलेगा राशन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली

Wed May 6 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!