मॉल ऑफ देहरादून में खाद्य सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, रेस्टोरेंट संचालकों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद देहरादून द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में  मॉल ऑफ देहरादून में रेस्टोरेंट संचालकों एवं मैनेजरों के साथ एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा देहरादून मनीष सयाना ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के शेड्यूल-4 के तहत आवश्यक मानकों की जानकारी दी।

उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों को कर्मचारियों के नियमित मेडिकल चेकअप, यूज़्ड कुक्ड ऑयल का बार-बार उपयोग न करने, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, तापमान नियंत्रण, पेस्ट कंट्रोल तथा फास्टेक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

कार्यशाला में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फूड कोर्ट मैनेजर श्री अतुल बलूनी सहित सागर रतना, कालसंग, अम्मा कैफे, कहा बाय रोमियो लेन, लामा, हांग्स किचन, अमृतसरी एक्सप्रेस एवं इंडियन स्टोर के मैनेजर उपस्थित रहे।

सहायक आयुक्त श्री मनीष सयाना ने बताया कि शनिवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रेसकोर्स एवं राजीव नगर क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अचार एवं पनीर के दो नमूने जांच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषणशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

The post मॉल ऑफ देहरादून में खाद्य सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, रेस्टोरेंट संचालकों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रिक्स मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल

Mon Jun 8 , 2026
देहरादून : आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित की है। भारत की अध्यक्षता में ओडिशा के पुरी में आयोजित ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) कार्य समूह की द्वितीय तकनीकी बैठक में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की सराहना की […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!