उत्तराखंड में लू का कहर जारी, मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी देहरादून में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

राज्य में मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दी, जबकि खुले में काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं रहा। शाम ढलने के बाद भी वातावरण में गर्मी बनी रही और कई क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति महसूस की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विभाग का कहना है कि 31 मई तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन मैदानी जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

The post उत्तराखंड में लू का कहर जारी, मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का अलर्ट first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Tue May 26 , 2026
नई दिल्ली / देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!