IMA की पासिंग आउट परेड : देहरादून बना नो-ड्रोन जोन, राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से पहले शहर की सुरक्षा कड़ी, 8 डायवर्जन प्वाइंट

देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 13 जून 2026 को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने विशेष यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। परेड के दौरान सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आईएमए क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया जाएगा और इस अवधि में आईएमए की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जाने दिया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहे से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा। वहीं प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट के अंदर से होते हुए मिठी बेरी गेट और रांघड़वाला मार्ग से शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

सेलाकुई और भाऊवाला क्षेत्र से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला और नया गांव मार्ग से शहर की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर धर्मावाला मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यातायात के दबाव और परिस्थितियों के अनुसार डायवर्जन की अवधि में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

The post IMA की पासिंग आउट परेड : देहरादून बना नो-ड्रोन जोन, राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से पहले शहर की सुरक्षा कड़ी, 8 डायवर्जन प्वाइंट first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसून से पहले आपदा प्रबंधन तैयारियों पर मंथन

Fri Jun 12 , 2026
देहरादून : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का  देहरादून स्थित यूएसडीएमए भवन में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!