उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने महज 8 दिन में पूरा किया एसआईआर का कार्य

देहरादून : उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने महज 8 दिनों के भीतर गणना फार्म वितरण एवं डिजिटाईजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर मिसाल पेश की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने इन सभी बीएलओ को समय से पूर्व कार्य पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 8 जून से प्रारम्भ हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में निर्वाचन विभाग के सभी कार्मिक पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ ने निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य पूरा किया है, वे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

पहले चरण में एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ में जनपद अल्मोड़ा की सोमेश्वर विधानसभा से रमेश पुजारी और पुष्पा देवी, चमोली की बद्रीनाथ विधानसभा से पान सिंह नेगी तथा कर्णप्रयाग विधानसभा से हरीश नैनवाल शामिल हैं। देहरादून जनपद की चकराता विधानसभा क्षेत्र से मीनाक्षी रावत ने भी यह उपलब्धि हासिल की है।

इसी प्रकार पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से गब्बर सिंह, संगीता रावत और विजय बिष्ट, पिथौरागढ़ जनपद की डीडीहाट विधानसभा से कर्ण बहादुर कार्की एवं जानकी चंद, रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा से उषा रावत और निर्मला देवी तथा टिहरी गढ़वाल की धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र से सुमन ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार इन अधिकारियों की कार्यकुशलता और समर्पण से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति मिली है तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया को मजबूत आधार प्राप्त हुआ है।

The post उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने महज 8 दिन में पूरा किया एसआईआर का कार्य first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

Wed Jun 17 , 2026
कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड परिवहन निगम की दो नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कोटद्वार से गोपेश्वर और कोटद्वार से ऋषिकेश एम्स के लिए संचालित होने वाली रोडवेज […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!