ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार, पांच पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश : क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। 2 और 3 नवंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में विभागीय टीम ने हरिपुर कलां, कृष्णा नगर कॉलोनी, छिद्दरवाला और गुमानीवाला क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए करीब पांच पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत 2 नवंबर की रात हरिपुर कलां में टीम ने एक ठिकाने पर दबिश दी। यहां से एक महिला और एक पुरुष को हरियाणा ब्रांड की दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। इसके बाद 3 नवंबर को विभागीय टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 40 बीयर, अंग्रेजी शराब के 60 पव्वे और 10 हाफ बरामद हुए।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सागर पुत्र हरीश निवासी हिसार (हरियाणा), प्रीति पत्नी सुनील निवासी हरिपुर कलां, चंद्रप्रकाश कांता प्रसाद निवासी हरिपुर कलां और ओमप्रकाश पुत्र दिलीप सिंह निवासी थानो, रायवाला के रूप में हुई है।

आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियान में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश और अर्जुन सिंह के अलावा प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, सोनम पवार और रेशमा चौहान शामिल रहे। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!