देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा 

देहरादून : राजधानी के दून विहार क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नई स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, वाहन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक चेयरमैन का बताया जा रहा है। कार में दो बुजुर्ग महिलाएं, दो युवतियां और दो छोटे बच्चे सवार थे, जो जाखन स्थित वाइन शॉप के पास अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। सभी लोग सुरक्षित रूप से वाहन से उतर चुके थे और इसके बाद चालक ने कार को पार्किंग में खड़ा कर दिया। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही जाखन चौकी प्रभारी सूरज कंडारी और चीता पुलिस के जवान मुकेश बुटोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल साहस और तत्परता दिखाते हुए CO₂ सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

आग लगने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने वाहन में रखे सामान को भी अधिक नुकसान होने से बचा लिया।

प्रारंभिक जांच में वाहन के एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

The post देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

Tue Jun 9 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!