मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों इंडिया और फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की मजबूत नींव रखी गई है। इन पहलों से युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास , विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक खेल आशीष चौहान महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी तथा उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राना सहित क्लब के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

The post मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

Thu Mar 26 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!