एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया सम्मानित

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आयोजित मैस्कॉट डिजाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 50 हजार रुपये और प्रशस्ति-पत्र दिया गया। अनुराग रमोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 30 हजार रुपये, जबकि अंकिता बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

एमडीडीए की ओर से यह प्रतियोगिता तीन से 16 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य प्राधिकरण की पहचान, सोच और भविष्य की दिशा को रचनात्मक रूप देने के साथ आम लोगों, युवाओं और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपनी कल्पना प्रस्तुत करने का अवसर देना था। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने एमडीडीए की कार्यप्रणाली और जनसरोकारों को अपने रचनात्मक विचारों से अभिव्यक्त किया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सामने आई रचनात्मकता से स्पष्ट है कि लोगों के मन में एमडीडीए को लेकर अपनी कल्पना और विचार हैं। प्राधिकरण विकास कार्यों के साथ जनभागीदारी और नवाचार को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी मौजूद रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन

Thu Oct 1 , 2026
देहरादून : शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री (ओवररेटिंग) तथा दुकानों में अन्य अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की टीमों को देर रात व्यापक छापेमारी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!