नैनीताल में खराब और क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को लेकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में खराब और क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को लेकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मंत्री ने PWD के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर सड़कों पर डामरीकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कई सड़कों के डामरीकरण के लिए धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। इसके बावजूद अगर काम शुरू नहीं हुआ है तो इसकी वजह अधिकारियों को स्पष्ट करनी होगी। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नैनीताल जिले के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर जल्द से जल्द डामरीकरण शुरू कराया जाए। उन्होंने चाफी से पदमपुर धारी, रानीबाग से भीमताल, धारी से कसियालेख, टकूरा से जमराड़ी और रामगढ़ से कैंचीधाम समेत अन्य मोटर मार्गों का काम तय समय में पूरा करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है वहां प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू कराया जाए। साथ ही डामरीकरण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री कैड़ा ने PWD अधिकारियों से काम की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी या निर्माण की गुणवत्ता में कमी सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा के युवाओं ने साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव, मुख्यमंत्री धामी ने कहा—उत्तराखण्ड के अनुभवों को देशभर तक पहुंचाने में डिजिटल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं युवा

Sat Oct 3 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने मुलाकात की। युवाओं ने अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किए जा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!