मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी

देहरादून : मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण के लिए मंत्रिमण्डल द्वारा भूमि आवंटन किये जाने पर पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि काबीना मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बढ़ा कदम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के निर्माण से मसूरी की जनता की भावनाऐं जुड़ी हैं और अब निर्माण की तरफ सकारात्मक कदम बढ़ रहे हैं।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल सभा हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक एकता एवं पहाड़ी विरासत का महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व करती है। मसूरी में गढ़वाल सभा के अपने भवन का निर्माण निश्चित रूप से समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। यह भवन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने गढ़वाल सभा के लिए 972 वर्ग मीटर भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल सभा मसूरी के अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Thu Sep 17 , 2026
देहरादून : पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने कोतवाली रायवाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालगृह, असलहा-एम्युनेशन तथा सीसीटीएनएस के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष रायवाला से असलहा, एम्युनेशन और अन्य सरकारी संपत्ति की जानकारी ली। उपस्थित […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!