मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में SIR के तहत किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चैकिंग के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं से बातचीत की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच में पाया कि बीएलओ, ईआरओ स्तर पर फार्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे फील्ड स्टॉफ की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी बीएलओ पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्य निवार्चन अधिकारी ने कहा कि आगामी 3 अक्टूबर को प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 3 अक्टूबर के बाद अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य चेक कर लें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ अपूर्वा सिंह सहित बीएलओ एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सीमांत जनपद दौरा, चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की वर्तमान व्यवस्थाओं तथा योजनाओं का  किया स्थलीय निरीक्षण 

Fri Sep 25 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने तीन दिवसीय सीमांत जनपद उत्तरकाशी भ्रमण के पहले दिन सामरिक और नागरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ की वर्तमान व्यवस्थाओं तथा विस्तार योजनाओं के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन सहित बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का जायजा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!