देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिला खान विभाग द्वारा मशीनों के माध्यम से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा के मलवे को शीघ्र हटाने एवं प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस बाबत निविदाऐं जारी कर दी गयी है।

कार्लीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निरीक्षण एवं निर्देशों के बाद आज से मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया है।

The post देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जन दर्शन कार्यक्रम में उमड़ी फरियादियों की भीड़,  मिली 300 से अधिक शिकायतें

Wed May 20 , 2026
राशन कार्ड, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता के मामलों पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन मिलन/जन दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!