उत्तराखंड में 28 मई से गर्मी से मिलेगी राहत

देहरादून : उत्तराखंड में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जनपदों में आगामी दिनों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में भी गर्जन और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

30 और 31 मई के लिए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

The post उत्तराखंड में 28 मई से गर्मी से मिलेगी राहत first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लैपटॉप किए वितरित 

Thu May 28 , 2026
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईवीएच) परिसर में आयोजित दृष्टि दिव्यांग छात्रों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ओ.एन.जी.सी. की सीएसआर मद से संस्थान के आदर्श विद्यालय के 24 दृष्टि दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा एवं […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!