उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

देहरादून : देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर पुख्ता तैयारियां की जा रही है. पिछली बार नीट (यूजी) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था. जिसके चलते इस परीक्षा को रद्द करनी पड़ी. ऐसे में 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए. कई छात्रों ने तनाव में आकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली. जबकि, इस परीक्षा को आयोजित करवाने वाली संस्था एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भी सवालों के घेरे में आई.

अब एक बार फिर से रविवार यानी 21 जून को यह परीक्षा करवाई जा रही है. जिसकी तैयारियां की जा रही है. इस बार कोशिश की जा रही है कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ हो और कोई गड़बड़ी ना हो. NTA के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें कुल 195 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ा दिया गया है. उत्तराखंड में भी नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. जबकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड में NEET परीक्षा को लेकर सरकार मुस्तैद, अभ्यर्थियों के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट सुविधा

 21 जून को आयोजित होने वाली NEET पुनः परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सीएम धामी ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा, सुविधा और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं. राज्य सरकार परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए.

देहरादून में परिंदा भी पर ना मार पाए ऐसी है व्यवस्था 

देहरादून में नीट री-एग्जाम के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. देहरादून के इन 16 एग्जाम सेंटर को 2 सिटी कोर्डिनेटर में बांटा गया है. दोनों सिटी कोर्डिनेटर को 8-8 परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है. सभी केंद्रों पर देहरादून में करीब 6,800 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. पूरे उत्तराखंड की बात करें तो राज्य के 10 जिलों में नीट री-एग्जाम के लिए 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

नैनीताल जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. उधम सिंह नगर जिले में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2528 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. पिथौरागढ़ जिले में केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. अल्मोड़ा में द्वाराहाट स्थित बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया.

डीएम आशीष चौहान की मानें तो परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है. प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लगातार तैयारियों की निगरानी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों को विशेष ब्रीफिंग भी दी गई है. उन्हें परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की आवाजाही, यातायात व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी. ताकि, परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे. इतना ही नहीं आईटीबापी के जवान भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे.

The post उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री धामी ने वितरित किए 11 करोड़ रुपये

Sat Jun 20 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!