14–15 अप्रैल को वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन

देहरादून : जनपद देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। देहरादून पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्ट रूटों का प्रयोग करते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट

देहरादून शहर से सहारनपुर, रूड़की और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और बेहट होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।इसके अलावा वाहन रिस्पना पुल से जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला और हरिद्वार मार्ग से भी आगे जा सकते हैं।

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए रूट

देहरादून शहर से छुटमलपुर और बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक, शाकुम्बरी देवी मार्ग होते हुए छुटमलपुर से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून–मसूरी आने वाले वाहन

इन क्षेत्रों से देहरादून और मसूरी आने वाले वाहन छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, प्रेमनगर चौक और बल्लूपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 15 अप्रैल को भगवानपुर मार्ग रहेगा बंद
पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को भी वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते रूड़की से भगवानपुर होते हुए देहरादून आने और देहरादून से भगवानपुर होते हुए रूड़की जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

The post 14–15 अप्रैल को वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

Fri Apr 10 , 2026
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पर्यटन नगरी मसूरी को पर्यावरणीय दृष्टि से और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में लगभग 15.5 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक प्रकृति उद्यान (ईको पार्क) […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!