दर्दनाक हादसा , मसूरी में पानी का टैंकर खाई में गिरा: ड्राइवर की मौत, 50 मीटर नीचे मिला शव

मसूरी : मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। यह हादसा गज्जी बैंड से कुछ नीचे उस समय हुआ, जब मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना सुबह लगभग 5:53 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस टीम आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल चालक को क्षतिग्रस्त टैंकर से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। हादसे की सूचना चालक के परिजनों और टैंकर मालिक को भी दी गई, जिसके बाद टैंकर मालिक मौके पर पहुंचे।

मृतक की पहचान अक्षय असवाल (25 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह असवाल, निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। अस्पताल में उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही वैधानिक कार्रवाई और पंचायतनामा की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

The post दर्दनाक हादसा , मसूरी में पानी का टैंकर खाई में गिरा: ड्राइवर की मौत, 50 मीटर नीचे मिला शव first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Thu May 28 , 2026
देहरादून : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी और महिलाओं के जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!