चंपावत में भीषण सड़क हादसा, बारात का वाहन खाई में गिरा, मां बेटे समेत 5 की मौत, 5 लोग घायल

चंपावत : उत्तराखंड के चंपावत जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, बरात से लौट रही बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पांच लोगों की हालत गंभीर

यह पूरा मामला जिले के टनकपुर–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का है। जहां सुबह के तकरीबन 2:30 बजे बागधारा के निकट एक बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

The post चंपावत में भीषण सड़क हादसा, बारात का वाहन खाई में गिरा, मां बेटे समेत 5 की मौत, 5 लोग घायल first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

Sat Dec 13 , 2025
देहरादून : उत्तराखंड में जल्द इंटीग्रेटेड पैक हाऊस बनने जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय कैलेंडर के अनुरूप कार्य करने के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!