कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जसंवत मैदानमें शहीद दुर्गामल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्टालों का अवलोकन किया और आयोजकों को गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल सफलता की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि वीरता, त्याग, परंपरा और गौरव की उस अमर गाथा का उत्सव है, जिसे गोर्खा समाज ने अपने साहस और राष्ट्रभक्ति से सदैव जीवित रखा है। गोर्खा समाज ने सदैव भारत की रक्षा, एकता और अखंडता में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे सीमाओं की रक्षा हो, सेना में शौर्य हो, या समाज निर्माण में सहभागिता गोर्खा समुदाय हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि गोर्खा समाज की संस्कृति, भाषा, परंपराएँ और अनुशासन भारतीय विविधता को और भी समृद्ध बनाते हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह फेस्टिवल हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यहाँ प्रस्तुत लोकनृत्य, लोकसंगीत, पारंपरिक वेशभूषा, भोजन और कला न केवल गोर्खा संस्कृति की पहचान हैं, बल्कि ष्एक भारतदृश्रेष्ठ भारतष् की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार भी गोर्खा समाज के कल्याण, सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक आचार्य डॉ. सुशांत महाराज, अध्यक्ष कमला थापा, निर्मला जोशी, गोखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, राजन शाही, ज्योति कोटिया, प्रभा शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के दिए निर्देश 

Mon Feb 23 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर, 21 फरवरी को […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!