मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय से जनपद चम्पावत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अस्पताल में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण किया।

एसीएलएस एम्बुलेंस के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से लैस है, जिससे हृदय रोग, दुर्घटना और अन्य गंभीर स्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित और शीघ्र पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह एम्बुलेंस बहल पेपर मिल्स लिमिटेड, काशीपुर द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का भी लोकार्पण किया। इस मशीन के स्थापित होने से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और विशेष रूप से बुजुर्ग मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थापित नई डायलिसिस मशीन का निरीक्षण भी किया और चिकित्सकों से उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष का भी दौरा किया तथा उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा

Tue Mar 17 , 2026
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!