धन सिंह रावत से छिना स्वास्थ्य विभाग, सुबोध उनियाल को मिली जिम्मेदारी

देहरादून : धामी कैबिनेट ने बीते दिनों कैबिनेट विस्तार किया। जिसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

मंत्री सुबोध उनियाल धामी सरकार के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। सुबोध उनियाल के पास अभी वन विभाग है। इसके साथ ही सुबोध उनियाल के पास निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी भी है।

सुबोध उनियाल ने यूपी से अपनी राजनीति की शुरुआत की, वे इलाहबाद विवि में थे। सुबोध उनियाल की राजनीति की आधिकारिक शुरुआत कांग्रेस से हुई। साल 2002 में सुबोध उनियाल ने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्रनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

सुबोध उनियाल 2016 में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुये. इसके बाद 2017 में उन्होंने नरेंद्रनगर से फिर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे त्रिवेंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बने,  तब सुबोध उनियाल के पास कृषि,वृक्षारोपण और बागवानी, रेशम का विकास विभाग थे। इसके बाद साल 2022 में भी सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से ही चुनाव लड़े। यहां से जीतकर वे धामी सरकार में मंत्री बने। यहां उन्हें वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई. अब धामी कैबिनेट विस्तार में सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

The post धन सिंह रावत से छिना स्वास्थ्य विभाग, सुबोध उनियाल को मिली जिम्मेदारी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री धामी के पास रहेंगे कई अहम विभाग

Mon Mar 23 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!