मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड एवं कैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा की यदि गैस की कालाबाजारी कोई भी करता है तो उसकी शिकायत तत्काल जिलाधिकारी से करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कालाबाजारी किसी भी दशा में न हो ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, प्रमोद मित्तल, भवानी भण्डारी, रंदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एन के अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संयुक्त टीम ने राजीव नगर एवं रिस्पना पुल स्थित लगभग 38 दुकानों पर की छापेमारी

Tue Mar 31 , 2026
देहरादून : एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदामों का प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। क्विक रिस्पोंस टीम-क्यूआरटी द्वारा 50 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 12 सिलेंडर जब्त किए गए। जिलाधिकारी सविन […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!