हनुमान जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की उपासना से भय, संकट और नकारात्मकता का नाश होता है तथा व्यक्ति के जीवन में साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से भगवान हनुमान के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

The post हनुमान जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed May 6 , 2026
देहरादून : राजधानी के कांवली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!