देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की और इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के पिता श्री गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा।
गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2026 को एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था।
The post मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त first appeared on doonvoice.


