मुख्यमंत्री  धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की और इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के पिता श्री गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा।

गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2026 को एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था।

The post मुख्यमंत्री  धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Mon May 18 , 2026
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ आयोजित परिचय बैठक में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संगठन के विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!