श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ आयोजित परिचय बैठक में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संगठन के विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की वास्तविक शक्ति और पूंजी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

The post श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का देर रात्रि किया स्थलीय निरीक्षण 

Mon May 18 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि “सरकार जनता […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!