SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने केदारनाथ का किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग- चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम, पैदल मार्गों और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने यात्रा ड्यूटी में तैनात विभिन्न विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर मौजूद चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी लेकर कई बिंदुओं पर तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और समन्वित रिस्पॉन्स को लेकर ATS टीम के साथ भी चर्चा की गई।

सेनानायक SDRF ने केदारनाथ में स्थापित SDRF पोस्टों का निरीक्षण कर जवानों की रहने, खाने और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे SDRF कार्मिकों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

धाम परिसर स्थित अस्पताल में पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की तथा यात्रा अवधि में SDRF की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह पैदल मार्ग से लिनचोली पहुंचे, जहां मेडिकल फर्स्ट रेस्पॉन्डर पोस्ट पर तैनात पैरामेडिक्स से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर SDRF टीम ने तत्काल उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और प्राथमिक सहायता देकर राहत पहुंचाई। यात्रा मार्ग में सेनानायक ने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, त्वरित राहत और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय SDRF की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। SDRF यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

The post SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने केदारनाथ का किया निरीक्षण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Sat May 23 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अन्तर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत कुल 06 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं हेतु ₹ 23.86 करोड स्वीकृत किये जाने के साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा हेतु ₹1.05 […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!