डाॅ. कच्चाहारी की पुस्तक का जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने किया विमोचन

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी कार्यालय में कुमाउं गौरव डाॅ. स्वामी गुरुकुलानन्द सरस्वती कच्चाहारी बाबा द्वारा भारत के स्वाधीनता के संघर्ष पर लिखित पुस्तक “भारत में अंग्रेजी साम्राज्य और स्वतंत्रता संग्राम” का विधिवत लोकार्पण जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, महेश मखौलिया, डाॅ. आशा जोशी, सामाजिक चिंतक डाॅ. तारा सिंह, जय प्रकाश देवलाल और डाॅ. नीरज चंद्र जोशी ने किया। पुस्तक का संपादन डाॅ. तारा सिंह ने किया है।

डाॅ. स्वामी कच्चाहारी ने बताया कि पुस्तक में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के उद्भव, अंग्रेजों का राजनीति में प्रवेश, उनकी साम्राज्यवादी नीति, स्वतंत्रता संग्राम, समाज सुधार आंदोलन, राष्ट्रीय जागरण, आर्य समाज का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और भारत के स्वाधीनता सेनानियों और आजादी के गुमनाम नायकों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि पुस्तक से आम लोगों को भारत के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने स्वामी जी को शुभकामनाएं देते हुए उनके समाज सेवा के और लेखन कार्यों की सराहना की।

The post डाॅ. कच्चाहारी की पुस्तक का जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने किया विमोचन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!