कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआर में सहभागिता का किया आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र

देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन एवं आवश्यक विवरणों का अद्यतन कराया। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गणना प्रपत्र भी उपलब्ध कराया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि मताधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति होता है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर आवश्यक संशोधन समय रहते अवश्य कराए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए सभी पात्र मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाते हुए अपने विवरणों को अद्यतन करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में योगदान दें।

कृषि मंत्री ने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक मत राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर एक सशक्त, समृद्ध और जागरूक भारत के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

The post कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआर में सहभागिता का किया आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम

Tue Jun 16 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को साथ लेकर जाएं और ऐसे मतदाताओं के घरों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!