सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य, व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान 

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राष्ट्रपति 12 जून 2026 को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी तथा 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाओं को त्रुटिरहित एवं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति निकेतन में विद्युत, पेयजल, संचार नेटवर्क तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को कंटीजेंसी प्लान के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

The post सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य, व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ‘खेत बचाओ अभियान’ को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी पर दिया जोर

Thu Jun 4 , 2026
देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि और उद्यान योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!