कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ‘खेत बचाओ अभियान’ को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी पर दिया जोर

देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि और उद्यान योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मंत्री ने 1 जून से 30 जून तक चलाए जा रहे देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ को उत्तराखंड में सफलतापूर्वक लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान का संदेश प्रदेश के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कृषि मंत्री ने हाल ही में हुई असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र सर्वेक्षण कर प्रभावित किसानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एप्पल मिशन के तहत किसानों को मिलने वाली राजसहायता का भुगतान जल्द करने और सेब पैकिंग बॉक्स की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में पॉलीहाउस निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा करने पर भी बल दिया गया। मंत्री ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही घेरबाड़ योजना के लिए प्राप्त 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि का लाभ प्रदेश के किसान भाई-बहनों तक शीघ्र पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।

The post कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ‘खेत बचाओ अभियान’ को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी पर दिया जोर first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी गढ़वाल में बजरंग सेतु का किया स्थलीय निरीक्षण

Thu Jun 4 , 2026
टिहरी गढ़वाल : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान PWD के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!