अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर SDRF की दो टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों व मृतक को खाई से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से SDRF को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला तथा पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंची टीमों को पता चला कि आल्टो कार संख्या UK04TA2441 में तीन लोग सवार थे। SDRF कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए खैरना अस्पताल भेजा गया।

हादसे में आनंद राम (55 वर्ष), पुत्र डूंगर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों की पहचान किशोर कुमार (35 वर्ष) और कैलाश राम (46 वर्ष) के रूप में हुई है। SDRF टीम ने मृतक का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्रियों ने की माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Mon Oct 12 , 2026
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मुख्यमंत्री ने माँ गंगा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!