आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय वृद्धि का आश्वासन , मुख्यमंत्री धामी से वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष  रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।

बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित किए जाने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार तथा विभागीय निदेशक बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे।

The post आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय वृद्धि का आश्वासन , मुख्यमंत्री धामी से वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत 

Mon May 4 , 2026
चमोली : जनपद चमोली के दशोली विकासखंड की निजमुला घाटी में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की मौत हो गई…जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि गौणा-भनाली […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!