देहरादून : पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
आरोपित विवेक पुत्र बृजेश निवासी तपोवन नगर निकट नूर बाग सुभाष नगर रोड कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को निकट गाढ़ोवाली कब्रिस्तान पीएसी रोड कोतवाली ज्वालापुर के पास से 54 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क के साथ धर दबोचा।
आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम व पता आरोपित
विवेक पुत्र बृजेश निवासी तपोवन नगर निकट नूर बाग सुभाष नगर रोड कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
54 पव्वे देशी शराब शराब बरामद
पुलिस टीम
1-कांस्टेबल आलोक नेगी
2-कांस्टेबल कपिल गोला
The post SSP हरिद्वार के आदेशानुसार शराब तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, आरोपित के कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब बरामद first appeared on doonvoice.


