हवालात में PRD जवान की मौत में आया बड़ा अपडेट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच

देहरादून : देहरादून के हवालात में बंद पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का कारण फांसी लगाना (Hanging ) बताया गया है।

हवालात में PRD जवान की मौत मामले में आया बड़ा अपडेट

28 मार्च को पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की हवालात में संदिग्ध मौत हो गई थी। बता दें उन्हें शराब पीकर पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाने के जुर्म में गरफ्तार कर रायपुर पुलिस स्टेशन में बंद किया था। रतूड़ी का पोस्टमॉर्टम जांच एक्सपर्ट डॉक्टरों के एक पैनल से करवाया गया था। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण फांसी बताया है।

मृतक के परिजनों की आंशका के मद्देनजर साथ ही और साफ़ जानकारी पाने के लिए पुलिस ने पीआरडी जवान का विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जाएगा। पूरे मामले की न्यायिक जांच मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।

The post हवालात में PRD जवान की मौत में आया बड़ा अपडेट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो सौ सीसीटीवी कैमरों से होगी केदारनाथ धाम यात्रा की निगरानी, 14 एसओएस प्वाइंट सक्रिय, इन पर रहेगा फोकस

Mon Mar 30 , 2026
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार प्रशासन ने हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया है। रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक पूरे यात्रा मार्ग पर तीसरी नजर यानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनी रहेगी और आपात स्थिति में […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!