देहरादून के न्यू कैंट रोड पर नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य एवं भविष्य में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

 

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग। उपस्थित रहे।

The post देहरादून के न्यू कैंट रोड पर नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

Sat Jun 20 , 2026
देहरादून : योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!