कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून मार्ग पर नवनिर्मित वैली ब्रिज जनता को किया समर्पित 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून मार्ग पर कुठालगेट शिव मंदिर के निकट नवनिर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद ब्रिज को आवागमन के लिए खोला गया। काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी का भी आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव पड़ रहा था और जिससे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि स्थायी पुल के निर्माण प्रस्ताव के पूर्ण होने तक राहत देने के उद्देश्य से इस अस्थायी (टेंपरेरी) वैली ब्रिज का निर्माण किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सराहनीय है। मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वैली ब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। इस दौरान मसूरी वासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार भी जताया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून मार्ग पर नवनिर्मित वैली ब्रिज जनता को किया समर्पित  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 : यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा, 3 दिनों में 6733 यात्रियों को ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं प्रदान 

Sat Apr 25 , 2026
देहरदून : उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को श्रद्धालुओं हेतु प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। संपूर्ण यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक स्थापित चिकित्सा इकाइयों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP), बेस कैंप चिकित्सालयों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!