सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण, उत्थान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यालय पूर्व सैनिकों और परिषद के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने का केंद्र बनेगा।

मंत्री जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य करेगी तथा राज्य के विकास में सैनिक समाज की सहभागिता को और सुदृढ़ करेगी।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी ज्योति कोटिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

The post सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी कैबिनेट में हुवे बड़े फैसले, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Thu Jun 18 , 2026
देहरादून: सचिवालय में आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आयोजित की गई. धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. कैबिनेट बैठक के शुरुआत में शोक प्रस्ताव पास किया गया. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी. खंडूड़ी और मशहूर शूटर और पद्म श्री अवॉर्डी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!