भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रवास पर निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डोभालवाला एवं किशननगर वार्ड में प्रवास कर वरिष्ठ नागरिकों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों से भेंट कर संवाद किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशननगर वार्ड में शिव मोहन सिंह एवं कंचन ठाकुर तथा डोभालवाला वार्ड में डॉ. एन.एल. अमोली एवं ओम गैरोला के आवास पर पहुंचकर सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गत 12 वर्षों के दौरान देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में नागरिकों से फीडबैक प्राप्त किया तथा उनके सुझावों एवं समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त सुझाव सरकार की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित वरिष्ठजनों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों को मोदी सरकार के “सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष” विषयक विशेष पुस्तक भी भेंट की। उपस्थित लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए। इस दौरान भाजपा के मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, पार्षद मोहन बहुगुणा, डा0 एके श्रीवास्तव, आरएस भण्डारी, एमएस भण्डारी, एमआर सिमल्टी, सुनील रावत, प्रदीप सजवाण, हेमराज सिंह, अजय कुमार, सुनील शर्मा, एके शर्मा, एमआर सकलानी, यशवीर चैहान, बलदेव परासर, दीपक सकलानी, गुरुपाल सिंह, राकेश जोशी, सुजाता, राजेन्द्र मिनोचा, अनिल बोरा सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

The post भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रवास पर निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mon Jun 15 , 2026
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित मां पूर्णागिरि को समर्पित स्थानीय मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सफाई कार्य में सहभागिता […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!