राज्य आंदोलनकारी शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष, त्याग और बलिदान किया। उनके बलिदान के कारण ही अलग उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो सका। राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि 

Fri Oct 2 , 2026
देहरादून : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!