मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों रुपये की मंजूरी, पेयजल और सीवरेज व्यवस्था होगी मजबूत

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर में 200 हैण्डपम्प का निर्माण किये जाने हेतु ₹1.43 करोड़, रूडकी शहर सीवरेज हेतु ₹3.16 करोड़ तथा न्यू हरिद्वार मॉडल कॉलोनी और गोविन्दपुरी में क्षतिग्रस्त वितरण पाईप लाईन का प्रतिस्थापन हेतु ₹4.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित गढ़वाल एवं कुमायूं परिक्षेत्र में स्थित जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं में मानकों के परीक्षण के लिए ऑटोमेटिक एनालाइज़र सिस्टम क्रय किये जाने हेतु ₹2.54 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून की गडूल नदी (सौंग नदी की सहायक नदी) का पुनर्जीवन/ट्रीटमेंट के विभिन्न कार्य हेतु ₹ 6.02 करोड़ एवं जनपद उत्तरकाशी की कमल गंगा नदी का पुनर्जीवन/ट्रीटमेंट के विभिन्न कार्यों के लिए ₹4.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ओखलढूंगा झील के सुरक्षात्मक एवं विकास कार्य हेतु ₹74.38 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में बंगाली कॉलोनी के नव निर्मित दुर्गा मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 56.51 लाख, विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के सेराघाट में माँ मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹72.83 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के न्याय पंचायत लालढांग के अन्तर्गत लाला ओम प्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर कालेज की चहारदीवारी के निर्माण हेतु ₹53.18 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

The post मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों रुपये की मंजूरी, पेयजल और सीवरेज व्यवस्था होगी मजबूत first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परेड ग्राउंड और गांधी पार्क बनेंगे एकीकृत ग्रीन पार्क, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश

Fri Jul 10 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में परेड ग्राउंड और सचिवालय में अंडरग्राउंड पार्किंग के सम्बन्ध में बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में सचिव PWD डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने परेड ग्राउंड के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग के डिज़ाइन […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!