विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने 124 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹124 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन निर्णयों से राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने, पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा कुम्भ मेला 2027 की अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून में प्रस्तावित नशामुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए ₹7.51 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। वहीं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र के प्रथम चरण के कार्य हेतु ₹14 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

यूआईडीएफ के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग (दिलाराम बाजार से विजय कॉलोनी पुल तक) को दो लेन से तीन लेन में अपग्रेड करने के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं वाटर सप्लाई लाइन शिफ्टिंग कार्य हेतु ₹12 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही जिला कारागार, पौड़ी में नवीन आवासीय भवन निर्माण के लिए ₹3.70 करोड़ तथा रामनगर की पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए ₹39 करोड़ मंजूर किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहसपुर के न्यू कैंट रोड में 30 मीटर स्पान के गार्डर पुल निर्माण हेतु ₹5.36 करोड़ तथा पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में द्वारी-भौंन सड़क निर्माण हेतु ₹3.47 करोड़ की स्वीकृति दी है।

विशेष सहायता योजना के अंतर्गत हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 के सुरक्षित एवं सफल आयोजन के लिए हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत हर की पौड़ी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट, रोडी बेलवाला घाट एवं पुलों के पुनरुद्धार कार्य हेतु ₹50.23 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क एवं तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए ₹25 लाख तथा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की दारमा वैली के ग्राम दांतू में जसुली देवी के जन्मस्थान पर निर्मित ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹70 लाख मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा टिहरी जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सूर्य देवी मंदिर पलेठी बनगढ़ के सौंदर्यीकरण के लिए ₹59.15 लाख, खटीमा में शेड निर्माण हेतु ₹60 लाख तथा पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुरौण ग्राम पंचायत के छुर्मल में मेला स्थल सौंदर्यीकरण एवं धर्मशाला निर्माण के लिए ₹63 लाख की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून के अंतर्गत कनक चौक का नाम आजाद हिंद फौज के नायक केसरी चन्द के नाम पर ‘शहीद केसरी चन्द चौक’ किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। वहीं लैन्सडाउन चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि भगवान चौक यथावत रखा जाएगा।

The post विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने 124 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने की बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा 

Thu Apr 23 , 2026
देहरादून/चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धाम में चल रहे निर्माण कार्यों, उनकी प्रगति, तकनीकी पहलुओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!