मुख्यमंत्री योगी और मुख्यमंत्री धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

यमकेश्वर: उत्तराखंड की पावन भूमि यमकेश्वर दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ऐतिहासिक मिलन और विकास संकल्प की साक्षी बनी। योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से यमकेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। यमकेश्वर पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों और ग्रामीणों के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तीन वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा थी, आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में सफलता और सुखद परिणामों के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है तथा आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति जीवन को ऊर्जा प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी को ‘आदर्श कॉलेज’ के रूप में विकसित करने तथा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से महाविद्यालय को हाईटेक बनाया जा रहा है।

महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने पारंपरिक अंदाज में दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई बॉट से संवाद कर परीक्षा प्रणाली और परिणामों की जानकारी ली, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इस मौके पर महाविद्यालय के नए भवन एवं सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया गया तथा ‘विकसित भारत : एक संकल्प’ पुस्तक का विमोचन भी संपन्न हुआ। युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिसर में ओपन जिम का शिलान्यास किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वयं व्यायाम उपकरणों का उपयोग कर फिटनेस का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री योगी और मुख्यमंत्री धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अकम्सड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू

Fri May 8 , 2026
देहरादून : शिक्षा और उद्योग जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!