‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

देहरादून : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने विभागीय तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर 26 सितंबर से विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इनमें छात्र-छात्राएं ‘विकसित भारत के संकल्प’ और ‘25 वर्षों के कार्यों एवं उपलब्धियों’ जैसे विषयों पर निबंध लेखन, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताएं पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसके बाद जनपद स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चयनित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने नए और रचनात्मक विचार सामने रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि युवा विकसित भारत की कल्पना किस रूप में करते हैं और देश के विकास में अपनी भूमिका को कैसे देखते हैं।

वहीं, उच्च शिक्षण संस्थानों में महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए संवाद, कला और कहानी लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के जरिए युवाओं को विकसित भारत को लेकर अपने विचार, सुझाव और रचनात्मक सोच साझा करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिताओं की प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने और सभी शिक्षण संस्थानों तक कार्यक्रमों की जानकारी समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने, विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं की स्पष्ट जानकारी देने और जनपद स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित प्रविष्टियों का विवरण समय से तैयार करने के निर्देश दिए।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नालापानी चौक पर महिला के अपहरण के दुस्साहसिक प्रयास का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Fri Sep 25 , 2026
देहरादून : राजधानी देहरादून के नालापानी चौक क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!