जुए के अड्डे पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 40 गिरफ्तार,पूरी आईडीपीएल चौकी सस्पेंड

देहरादून/ऋषिकेश : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही अवैध जुआ पार्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में दबिश देकर मौके से बड़ी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, ताश की गड्डियां, नकदी और शराब की बोतलें बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया है, जबकि मामले में लापरवाही पाए जाने पर आईडीपीएल चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के संचालन की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर छापा मारा। पुलिस की दबिश के दौरान होटल में 40 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3356 कैसिनो क्वाइन (टिक्की), 26 ताश की गड्डियां, 1 लाख 37 हजार 600 रुपये नकद तथा विभिन्न ब्रांड की नौ शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 123/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 और आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने होटल नवरंग को सील कर दिया है। घटना के बाद से होटल मालिक फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।वहीं इस पूरे प्रकरण में स्थानीय पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी देहरादून ने सख्त कार्रवाई करते हुए आईडीपीएल चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

The post जुए के अड्डे पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 40 गिरफ्तार,पूरी आईडीपीएल चौकी सस्पेंड first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में गैस, ईंधन एवं आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ली समीक्षा बैठक

Sat Mar 28 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में गैस, ईंधन एवं अन्य आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू एवं कमर्शियल गैस की उपलब्धता, अस्पतालों, शैक्षिक संस्थानों एवं उद्योगों की आवश्यकताएं, आगामी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!