देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित

देहरादून: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता सिंह ने आवत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि एसआईएस (SIS) इंडिया लिमिटेड के अनुरोध पर जनपद देहरादून के सभी विकासखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए रोजगार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने विकासखंडों में भर्ती शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

भर्ती शिविर का कार्यक्रम 

06 एवं 07 जुलाई 2026 – विकासखंड सभागार डोईवाला

08 एवं 09 जुलाई 2026 – विकासखंड सभागार रायपुर

10 एवं 11 जुलाई 2026 – विकासखंड सभागार चकराता

13 एवं 14 जुलाई 2026 विकासखंड सभागार कालसी

15 एवं 16 जुलाई 2026 विकासखंड सभागार विकासनगर

17 एवं 18 जुलाई 2026 विकासखंड सभागार सहसपुर, में आयोजित किया जा रहा है।

The post देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण

Mon Jul 6 , 2026
पोखड़ा : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित ‘आवासीय भवन टाइप-03 संख्या-02’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह निर्माण स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर सुविधाएं […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!