अल्मोड़ा के द्वाराहाट को केंद्रीय विद्यालय की सौगात

देहरादून : जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में इस वर्ष से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में किए जाने के साथ ही विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थाई भवन उपलब्ध होने के उपरांत इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है।
द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र में शिक्षा का अनुकूल वातावरण सृजित होगा तथा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

The post अल्मोड़ा के द्वाराहाट को केंद्रीय विद्यालय की सौगात first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने CEEW द्वारा तैयार की गई  ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

Thu May 28 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!