हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हीट स्ट्रोक रूम बनाने के दिए निर्देश: स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा

देहरादून : प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड अलर्ट मोड पर आ गया है। हीट वेव और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सभी जिलों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि प्रत्येक जिले की चिकित्सा इकाइयों में विशेष “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कमरों में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस सॉल्यूशन, आवश्यक दवाइयां और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।उन्होंने बताया कि अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी हीट स्ट्रोक के उपचार और आपातकालीन प्रबंधन के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ एडवाइजरी के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से जागरूकता सामग्री भी सभी जिलों में पहुंचाई गई है।

लोगों को पोस्टर, पंपलेट और जनजागरूकता अभियानों के जरिए सलाह दी जा रही है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।स्वास्थ्य महानिदेशक ने आमजन से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

The post हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हीट स्ट्रोक रूम बनाने के दिए निर्देश: स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने केदारनाथ का किया निरीक्षण

Sat May 23 , 2026
रुद्रप्रयाग- चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम, पैदल मार्गों और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और राहत कार्यों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!