देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। चार जून को अल्मोड़ा व पौड़ी में रैली को संबोधित करेंगे। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में होने वाली रैली से राहुल गांधी पूर्व सैनिकों को साधने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश भरेंगे।
करीब चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। इससे पहले दिसंबर 2021 में परेड ग्राउंड में विजय दिवस समारोह में देहरादून आए थे। लंबे अंतराल के बाद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है।
The post 4 जून को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आयेंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत first appeared on doonvoice.


